Breaking News

देवरिया: आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में निजी विद्यालय प्रबंधक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Bolta Sach News
|
Deoria From an eighth grade student
बोलता सच देवरिया : देवरिया में एक निजी विद्यालय के प्रबंधक को आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी पास के एक विद्यालय में पढ़ती है। विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र कुशवाहा छात्रा को शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म करता था। वह छात्रा को फेल करने की धमकी देकर लंबे समय से इस घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहा था। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर जब उसे डॉक्टर को दिखाया गया, तो मामला सामने आया।
शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी देवेंद्र कुशवाहा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), 115(2), 351(2) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(एम)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने 6 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2016 में उसे मोबाइल कंपनियों के लिए फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसके खिलाफ सदर कोतवाली में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट से जुड़ा मामला (अपराध संख्या 0946/2016, धारा 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी एवं 66 आईटी एक्ट) दर्ज था। फिलहाल पुलिस छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया में जुटी है।

इस खबर को भी पढ़ें : रुद्रपुर तहसील परिसर में अर्दली की मौत, पानी लेने के दौरान गिरे कर्मचारी

Join WhatsApp

Join Now

3 thoughts on “देवरिया: आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में निजी विद्यालय प्रबंधक गिरफ्तार, भेजा गया जेल”

Leave a Reply