बोलता सच देवरिया : देवरिया जनपद के रामपुर बुजुर्ग में वृहस्पतिवार को करीब साढें 12 बजे एक दुखद घटना में 19 वर्षीय ट्रक खलासी की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। सलेमपुर मैरवा मार्ग पर स्थित रामपुर बुजुर्ग पेट्रोल पंप के पास एक सीमेंट व्यवसायी की दुकान पर यह हादसा हुआ।
ट्रक चालक के सहायक के रूप में काम करता था
बिहार के पटना जिले के फतुआ थाना क्षेत्र के निशिब्बूचक गांव निवासी रितेश कुमार ट्रक चालक के सहायक के रूप में काम करता था। वह अपने चालक भरत कुमार के साथ सीमेंट की डिलीवरी करने रामपुर बुजुर्ग आया था।
मौके पर ही मौत
घटना के समय रितेश किसी कार्य के लिए ट्रक के पिछले हिस्से पर चढ़ गया। इसी दौरान वह वहां से गुजर रही हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
ट्रक चालक ने इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले की जांच कर रही पुलिस
एसओ नवीन चौधरी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अवर अभियंता बनकटिया दूबे अवधेश कुमार ने घटना स्थल पर गये थे घटना बहुत दर्दनाक है पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़े : देवरिया में बीएसए का स्कूल निरीक्षण: बच्चों को हीटवेव और बारिश से बचाने को दिए दिशा-निर्देश
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































