Breaking News

देवरिया मेडिकल कॉलेज से महिला मरीज रहस्यमयी ढंग से लापता, पुलिस को दी गई शिकायत

Bolta Sach News
|
देवरिया मेडिकल कॉलेज
बोलता सच : देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से एक महिला मरीज के लापता होने का मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज की महिला वार्ड में भर्ती पूनम देवी रविवार की रात अचानक गायब हो गईं।
सोपरी बुजुर्ग गांव की रहने वाली पूनम देवी को 6 जून को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। बाद में उन्हें महिला वार्ड के बेड नंबर 27 पर शिफ्ट कर दिया गया। पूनम के पति यशवंत निषाद ने बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था।
घटना की रात यशवंत अपनी पत्नी के बिस्तर के पास सो रहे थे। रात करीब 3 बजे जब उनकी नींद खुली तो पूनम वहां नहीं थीं। यशवंत ने तुरंत वार्ड और मेडिकल कॉलेज परिसर में खोजबीन की। सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्र का कहना है कि पूनम देवी मानसिक रोगी थीं और संभवतः रात में खुद वार्ड से बाहर चली गईं। सुबह तक कोई सुराग न मिलने पर यशवंत ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। सीसीटीवी और निगरानी व्यवस्था की कमी से मरीजों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। पुलिस और प्रशासन महिला की तलाश में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें- भूटान की राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम देवरिया में सम्मानित, डीएम ने किया सम्मान

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply