खचाखच भरे मैदान में खेले गए इस मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नेता विवेक सिंह पटेल और वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र जायसवाल ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के पहले हाफ में चेन्नई रेलवे की ओर से अर्जुन राज (जर्सी नंबर 8) ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद आसनसोल रेलवे ने कई बार गोल करने का प्रयास किया, लेकिन पहले हाफ में सफलता नहीं मिल सकी।
दूसरे हाफ में आसनसोल रेलवे की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के अंतिम क्षणों में विपलदेव (जर्सी नंबर 9) ने लगातार दो शानदार गोल दागकर मैच का पासा पलट दिया। इन गोलों की बदौलत आसनसोल रेलवे ने मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया।
मैच में निर्णायक की भूमिका महिपाल थापा, शिवम कन्याल और अमित वैद्य ने निभाई, जबकि अंगद नाथ तिवारी और मान सिंह ने कमेंट्री से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति की ओर से अजय मद्धेशिया ने मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला मुकाबला चेन्नई और कोलकाता की टीमों के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर मोहम्मद प्रमोद मद्धेशिया, इसरार अहमद, मोहम्मद फतेह, मुराद अहमद, अब्दुल रब, विजय मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, सोनू वर्मा, भोलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
2 thoughts on “देवरिया : पथरदेवा फुटबॉल महाकुंभ में रोमांचक मुकाबला: आसनसोल रेलवे ने चेन्नई रेलवे को 2-1 से हराया”