बोलता सच,देवरिया : खुखुंदू थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा खुखुंदू चौराहे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक की पहचान सुविख गांव, थाना खुखुंदू निवासी 45 वर्षीय जय प्रकाश गोड पुत्र नारायण गोड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जय प्रकाश गोड किसी काम से खुखुंदू चौराहे पर गए थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल किसान को देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए तत्काल इलाज शुरू किया। हालांकि, सिर और शरीर में गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही जय प्रकाश गोड की मौत हो गई।
किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जय प्रकाश गोड खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बाइक सवार की पहचान और उसकी भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद खुखुंदू चौराहे पर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
इसको भी पढ़ें : पासपोर्ट सत्यापन में रिश्वतखोरी पर गिरी गाज, देवरिया में दो सिपाही निलंबित, एक लाइनहाजिर
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया। खुखुंदू चौराहे पर सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत”