Breaking News

कसया क्षेत्र के देवरिया मार्ग पर सड़क हादसा: तरकुलवा के सकतुई निवासी युवक की मौत

Bolta Sach News
|
Road accident on Deoria road
बोलता सच , देवरिया। कसया क्षेत्र के देवरिया मार्ग पर बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक विनय विश्वकर्मा (29) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, विनय विश्वकर्मा तरकुलवा थाना क्षेत्र के सकतुई गांव के निवासी थे। बुधवार को वे पडरौना में पासपोर्ट संबंधी काम निपटाकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे जब वे सिसवा महंथ चौराहे के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि विनय की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना कसया पुलिस को दी। सूचना पाकर एसओ अभिनव मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कसया पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि देवरिया मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।


Join WhatsApp

Join Now

3 thoughts on “कसया क्षेत्र के देवरिया मार्ग पर सड़क हादसा: तरकुलवा के सकतुई निवासी युवक की मौत”

Leave a Reply