बोलता सच,देवरिया : नगर पंचायत पथरदेवा में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर एक अहम पहल की है। चेयरमैन क्रांति सिंह की पहल पर तरकुलवा थाना क्षेत्र के उन मार्गों पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं, जिन्हें दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।
खुटहा, सिधावे मोड़ और भेली पट्टी जैसे इलाकों में लगाए गए ये बोर्ड वाहन चालकों को सतर्क रहने, गति नियंत्रित रखने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे खासकर रात और खराब मौसम में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
चेयरमैन क्रांति सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए ऐसे कदम आगे भी उठाए जाते रहेंगे।
तरकुलवा थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने इस प्रयास को सराहते हुए कहा कि यदि जनप्रतिनिधि और पुलिस मिलकर काम करें, तो सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरीश उर्फ जिप्पू शाही, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।
इसको भी पढ़ें : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की बीमारी से अनजान रहा जेल प्रशासन, न जांच हुई न दवाएं मिलीं
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































