बोलता सच देवरिया : देवरिया जनपद में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब जिले के सलेमपुर–फुलवरिया–मैरवा मुख्य मार्ग पर स्थित सोहनपुर बाजार के पास पेट्रोल से भरा टैंकर अचानक पलट गया। यह घटना निर्माणाधीन बाईपास सड़क के समीप हुई। टैंकर में हजारों लीटर पेट्रोल लदा हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा विस्फोट या आगजनी टल गई।
कैसे हुआ हादसा?
यह टैंकर बैतालपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो से बिहार के लिए पेट्रोल लेकर रवाना हुआ था। जब वाहन सलेमपुर–मैरवा मार्ग के सोहनपुर गांव के पास पहुंचा, तो निर्माणाधीन हाईवे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें पेट्रोल का रिसाव शुरू हो गया, जिससे मौके पर खतरे की स्थिति बन गई।
ड्राइवर और क्लीनर सुरक्षित
इस हादसे में टैंकर का चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 और बनकटा थानाध्यक्ष नवीन चौधरी को सूचना दी। तुरंत ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
फौरन लिए गए एहतियाती कदम
घटना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और लोगों को दूर हटा दिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने रिसाव को रोकने और आग लगने से बचाव के लिए रेत और मिट्टी का इस्तेमाल किया। वाहनों की आवाजाही को भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।
इंधन भरने उमड़ी भीड़, बढ़ा खतरा
घटना के बाद कुछ स्थानीय लोग मौके पर डिब्बा, बाल्टी और बोतल लेकर पेट्रोल भरने के लिए दौड़ पड़े। इससे खतरा और बढ़ गया क्योंकि थोड़ी सी चिंगारी भी पूरे क्षेत्र को आग की चपेट में ले सकती थी। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन सतर्क
पेट्रोल टैंकर पलटने और रिसाव की खबर से आसपास के बाजार क्षेत्र और गांवों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने बताया कि अगर राहत और बचाव दल समय पर नहीं पहुंचता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
क्या कहती है पुलिस?
बनकटा थाने के प्रभारी नवीन चौधरी ने बताया कि स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है। टैंकर को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आसपास की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि समय रहते सभी विभाग सक्रिय हो गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
ये भी पढ़े : देवरिया में धर्मांतरण मामले पर भाजपा सख्त, अब तक तीन आरोपी जेल भेजे गए: शलभ मणि त्रिपाठी
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “देवरिया: सलेमपुर-फुलवरिया मार्ग पर पेट्रोल टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला; फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा”