बोलता सच,बरियारपुर : देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौर कोठी गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहां निवासी स्वर्गीय उमा गिरी की 25 वर्षीय पुत्री गुंजन गिरी के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2021 में गौर कोठी निवासी अभिषेक गिरी से हुई थी। गुंजन का एक 10 माह का बेटा भी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के गुंजन का शव उसके ससुराल स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि घटना के समय पति अभिषेक घर पर नहीं थे और लौटने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद मायके पक्ष को सूचना दी गई।
ख़बर मिलते ही मृतका का भाई मनीष गिरी मौके पर पहुंचा। उसने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “बहन की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। उसे लंबे समय से दहेज और घरेलू विवादों को लेकर प्रताड़ित किया जाता था।” मनीष का दावा है कि गुंजन कई बार फोन पर अपनी परेशानियां बताती थी और वह मानसिक तनाव में रहती थी।
सूचना पर बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने पंचनामा पूरा कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है।
घटना से गांव में शोक और तनाव का माहौल है। मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसको भी पढ़ें : बघौचघाट : अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग,गाय झुलसी, लाखों का सामान राख
➤ You May Also Like




























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप”