बोलता सच,भटनी/देवरिया। बलिया जिले की एक युवती ने दो साल पहले जिस युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर उसे जेल भिजवाया था, अब उसी युवक से शादी कर ली है। युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने मामा और अन्य परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
जानकारी के अनुसार, बलिया जिले की रहने वाली युवती भटनी नगर में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वर्ष 2023 में उसने स्कूल जाते समय नगर के ही एक युवक पर जबरन रास्ता रोककर छेड़छाड़ और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया था।
अब वायरल हो रहे वीडियो में युवती ने दावा किया है कि वह युवक से प्रेम करती थी। प्रेम संबंध सामने आने पर मामा और अन्य परिजनों के दबाव में उसने युवक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। युवक के जेल से रिहा होने के बाद उसने उससे संपर्क किया और अपनी गलती के लिए माफी मांगी। इसके बाद जून 2025 में दोनों ने कोर्ट में पहुंचकर न्यायाधीश के समक्ष बयान दर्ज कराया और आपसी सहमति से शादी कर ली। वर्तमान में दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे हैं।
युवती ने वीडियो के माध्यम से बलिया और भटनी पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए मामा और अन्य परिजनों से जान का खतरा बताया है।
इस मामले में सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसको भी पढ़ें : जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ: चेन्नई रेलवे ने कोच बिहार कोलकाता को 4-1 से हराया
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “देवरिया : यौन उत्पीड़न में जिसे जेल भिजवाया उसी से कर ली शादी”