बोलता सच,वाराणसी। कोडीन सिरप कांड में एसटीएफ की कार्रवाई उत्तर प्रदेश में लगातार तेज हो रही है। मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के करीबी अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े नामों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को वाराणसी पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मामले की जांच को लेकर कहा कि सरकार इस प्रकरण को बेहद गंभीरता से देख रही है और एसटीएफ पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है।
उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जातिवाद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। एसआईआर के विरोध को लेकर पूछे गए सवाल पर मौर्य ने कहा कि विरोध करना राजनीतिक दलों का अधिकार है, लेकिन यदि किसी को आपत्ति है तो वह चुनाव आयोग में शिकायत करे। उन्होंने कहा कि भाजपा एसआईआर के पक्ष में है। एसआईआर की समयसीमा बढ़ाने का विषय सरकार नहीं, बल्कि चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है।
मौर्य ने विपक्षी दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये पार्टियां माफियाओं के संरक्षण में विकास चाहती हैं। उन्होंने जनता से एसआईआर सर्वे में पूरा सहयोग देने की अपील की। साथ ही कहा कि सरकार की नीतियां पूरी तरह जनहित में हैं और किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबर के नाम पर एक भी मस्जिद नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सच और झूठ के बीच भेद समझने लगी है और विपक्ष केवल भ्रम फैलाने में लगा है।
इसको भी पढ़ें : आधी रात प्रेमी संग घर से निकली युवती, परिजनों ने लगाया झूठा आरोप; पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बरामद किया
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































