बोलता सच कुशीनगर : पड़रौना थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात डोल जुलूस के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई। दरबार रोड स्थित छुछिया गेट के पास हुई इस घटना में शहर के रहने वाले सागर (18) की मौत हो गई। अंशुमान पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। नागपंचमी के अवसर पर शहर के इंदिरा नगर कॉलोनी से निकले डोल जुलूस में आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। सागर के पेट और अंशुमान की पीठ पर चाकू लगा। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां सागर की मौत हो गई।
क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि जंगल चौरिया और शहर के इंदिरा नगर कॉलोनी के युवकों के बीच तीन-चार दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार को जुलूस में गाने की फरमाइश को लेकर बात बिगड़ गई। मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह के अनुसार, घटना रात 9:30 बजे जटहां रोड पर हुई। मृतक संजय कुमार राधा कृष्ण कालोनी का रहने वाला था। घायल अंशु पटेल भटवलिया का निवासी है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है।
इसे भी पढ़े : मासूम बच्ची की बलि की आशंका में नया मोड़: डीएनए जांच के लिए मिट्टी व अवशेष भेजे गए
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































