बोलता सच,गोरखपुर : गोरखपुर में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास से तीन अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1600 ग्राम अवैध सोने के 20 बिस्किट बरामद किए गए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 से 2.25 करोड़ रुपये आंकी गई है।
डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, यह तस्कर थाईलैंड और म्यांमार से सोना लाकर नेपाल, कोलकाता और बिहार के सीमावर्ती इलाकों के रास्ते भारत में सप्लाई कर रहे थे। गोरखपुर का सराफा बाजार भी इनके नेटवर्क का अहम हिस्सा बताया जा रहा है।
बुधवार शाम मिली खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई टीम ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई की और तीनों तस्करों को दबोच लिया। जांच में सामने आया है कि तस्करों ने पारंपरिक रास्तों के बजाय नए रूट अपनाए थे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचा जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो वर्षों में गोरखपुर और आसपास के इलाकों में हुई छापेमारी में 50 किलो से अधिक अवैध सोना जब्त किया जा चुका है और दर्जनों तस्करों व बड़े कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। मई 2025, नवंबर 2024, अगस्त 2024, जून 2024, मार्च 2024 और इससे पहले 2023 में भी लगातार कार्रवाई कर अरबों रुपये का सोना पकड़ा गया है।
डीआरआई का कहना है कि गोरखपुर और बिहार के सीमावर्ती जिले सोना तस्करों के बड़े केंद्र बनते जा रहे हैं। हालांकि एजेंसी ने तस्करी के इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए जांच और निगरानी और तेज कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा।
इसको भी पढ़ें : लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज पर गंभीर लापरवाही का आरोप, महिला के पेट में सर्जिकल सामान छोड़ने का मामला
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “गोरखपुर में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 3 अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद”