Breaking News

देवरिया में ई-रिक्शा की टक्कर से 12 वर्षीय छात्र की मौत, गांव में मातम

Bolta Sach News
|
E-rickshaw collision in Deoria
बोलता सच,देवरिया : सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। यह हादसा बरियारपुर थाना अंतर्गत उस समय हुआ, जब एक ई-रिक्शा ने सड़क किनारे पैदल जा रहे बच्चे को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान 12 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है, जो अगंद सिंह का पुत्र था। बताया गया है कि मनीष अपने घर के सामने से पड़ोसी के घर गया था और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। इसी दौरान तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल घायल बच्चे को देवरिया स्थित महर्षि देव राव मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।
मनीष गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। उसकी असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इसको भी पढ़ें : देवरिया में डीआईजी एस. चन्नप्पा की अपराध समीक्षा बैठक, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply