बोलता सच : देवरिया के सलेमपुर कोतवाली में बुधवार सुबह से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। स्मार्ट मीटर में बिल बकाया होने के कारण बिजली ऑटोमैटिक कट गई। इससे कोतवाली का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।
पुलिस कर्मियों ने शुरुआत में इसे सामान्य कटौती समझा। लेकिन दोपहर तक बिजली नहीं आने पर विद्युत विभाग को सूचना दी। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर केबल की जांच की। जांच में पता चला कि स्मार्ट मीटर तक बिजली आ रही थी।
विभाग के अधिकारियों ने जींस कंपनी से संपर्क किया। कंपनी से पता चला कि बकाया बिल के कारण आपूर्ति ऑटोमैटिक कट गई है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों की पहल पर रात 8 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
उपखंड अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर में बिल बकाया होने पर बिजली आपूर्ति अपने आप कट जाती है। समस्या की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को भेजकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
इसे भी पढ़े : देवरिया में फर्जी पुलिस बनकर लूट, एक आरोपी गिरफ्तार
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































