बोलता सच : देवरिया में विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल की। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया गया। इस दौरान उपकेंद्र से लेकर कार्यालय तक का काम प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने पूर्वांचल और दक्षिणांचल का निजीकरण रोकने की मांग की है। प्राविधिक कर्मचारी संगठन के जनपद अध्यक्ष आशीष ने जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी। इंजीनियर अमित सिंह ने कहा कि प्रबंधन ने कुछ कर्मचारियों की एक माह की वेतन रोक दी है। उन्होंने वेतन न मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
इंजीनियर रामप्रवेश ने कहा कि प्रबंधन सरकारी कर्मचारियों का वेतन रोककर उत्पीड़न कर रहा है। धरने की अध्यक्षता शुभम त्रिपाठी ने की। संचालन जूनियर इंजीनियर संगठन के इंजीनियर अमर प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अवधेश कुमार, क्षेत्रीय सचिव इंजीनियर शशांक चौबे, इंजीनियर सोनू प्रसाद, इंजीनियर प्रभात कुमार मद्धेशिया, इंजीनियर प्रत्यूष बल्लभ समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े : देवरिया में चप्पल कंपनी का सेल्समैन लापता, कार लेकर साथी फरार
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































