Breaking News

देवरिया में बिजली मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा, संविदा लाइनमैन करंट से झुलसा

Bolta Sach News
|
Electricity repair in Deoria
बोलता सच देवरिया : देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल लाइनमैन की पहचान सत्येन्द्र विश्वकर्मा (36) के रूप में हुई है। वह मिश्रौली, थाना लार के निवासी हैं और भटनी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत हैं। घटना शुक्रवार दोपहर की है जब सत्येन्द्र दुबौली भिसवा गांव के पास 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में आई खराबी को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से वह पोल से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से झुलस गए।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना उपकेंद्र के अधिकारियों को दी। विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों के सहयोग से घायल लाइनमैन को देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए उपचार शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि बिना सप्लाई बंद किए लाइन पर काम कराया गया, जिससे यह हादसा हुआ। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़े : पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, तीन शिक्षिकाएं घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply