Breaking News

एलन मस्क बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर, स्पेसएक्स 2026 में लाएगी अब तक का सबसे बड़ा

Bolta Sach News
|
Elon Musk can become the world

बोलता सच,नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शीर्ष पर मौजूद एलन मस्क जल्द ही इतिहास रच सकते हैं। मस्क 2026 में दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की कगार पर हैं। उनकी कंपनी स्पेसएक्स अगले साल दुनिया का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में है, जिसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर रहने वाली है। मस्क ने इस प्रस्तावित IPO की पुष्टि भी कर दी है।

मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, स्पेसएक्स की वैल्यूएशन 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। इस वैल्यूएशन पर मस्क की हिस्सेदारी लगभग 625 अरब डॉलर की होगी। इससे उनकी कुल नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर को पार कर जाएगी। फिलहाल ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ 465 अरब डॉलर है।

स्पेसएक्स वर्तमान में दुनिया की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप है। मौजूदा सेकंडरी ऑफरिंग में इसके शेयरों की कीमत लगभग 420 डॉलर तय की गई है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 800 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया है। यदि कंपनी 5% हिस्सेदारी इस मूल्यांकन पर बेचती है, तो उसे लगभग 40 अरब डॉलर जुटाने होंगे। यह इसे दुनिया का सबसे बड़ा IPO बना देगा। इससे पहले यह रिकॉर्ड सऊदी अरामको के नाम था, जिसने 2019 में 29 अरब डॉलर जुटाए थे।

क्या कहती है ऑक्सफैम रिपोर्ट?

इस साल जनवरी में आई Oxfam की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले दस साल में कम से कम पांच अरबपतियों की नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर को पार कर जाएगी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मस्क अगले पांच साल से भी कम समय में ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। इसके अलावा अमेज़न के फाउंडर जेफ बेजोस, ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन, मेटा सीईओ मार्क जकरबर्ग और फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अरनॉल्ट भी अगले दशक में ट्रिलियनेयर क्लब में शामिल हो सकते हैं।


इसको भी पढ़ें : शिवहर बना महिला नेतृत्व का मॉडल: सांसद से डीएम तक सभी पदों पर नारी शक्ति का कब्ज़ा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply