Breaking News

देवरिया में एनकाउंटर: बदमाश के पैर में लगी गोली, नगदी-चेन जब्त

Bolta Sach News
|
Encounter in Deoria
बोलता सच देवरिया : देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और लूटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। महुई श्रीकांत गांव के पास दोघड़ा पगदंडी पर यह घटना रात 10 बजे हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोरखपुर का एक लूटेरा क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर खुखुंदू पुलिस और एसओजी की टीम ने मुसैला भागलपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग शुरू की।
चेकिंग के दौरान मगहरा-महुई श्रीकांत की तरफ से बाइक पर आ रहे दो युवकों को देखा गया। पुलिस को देखकर वे भागने लगे। पुलिस ने एक बदमाश विश्वजीत कुमार को पकड़ लिया। वह गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दूसरा बदमाश बाइक लेकर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान अभिषेक निषाद के रूप में हुई। वह 19 वर्ष का है और गोरखपुर के बड़हलगंज का रहने वाला है। दोनों बदमाशों से सोने की चेन और नगदी बरामद हुई। अभिषेक के पास से असलहा भी मिला। ये दोनों कुछ दिन पहले भी खुखुंदू थाना क्षेत्र में लूट की वारदात कर चुके थे। घायल लूटेरे को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एएसपी उत्तरी अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सिटी संजय रेड्डी और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर मौके पर पहुंचे।
बदमाशों ने देवरिया और चौरी चौरा में दिया है लूट की घटना को अंजामपुलिस विभाग में पकड़े गए दोनों बदमाश जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर चेन स्नेचिंग और लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। वहीं शहर के सीसी रोड और पड़ोसी जिले गोरखपुर के चौरी चौरा में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने घटना के बारे में जानकारी दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूना किया एकत्रखुखुंदू थाना क्षेत्र के दोघड़ा गांव के पगडंडी पर पुलिस और लूटेरों के बीच मुठभेड़ हो गया। मुठभेड़ की घटना के बाद देवरिया मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम मौके पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य के लिए नमूनों के एकत्र की।
एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि खुखुंदू पुलिस मुसैला मगहरा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने एक को दबोच लिया वहीं दूसरा फायरिंग करते हुए भागने लगा । पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली उसके पैर में लग गई। जिससे वह घायल हो गया । पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट की सोने की चेन नगदी और असल बरामद हुई है।

इसे भी पढ़े : पारिवारिक विवाद में भतीजे ने चाचा को मारा चाकू, हालत गंभीर

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply