बोलता सच,नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ‘विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम’ को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) को कमजोर या खत्म करने की कोशिश गरीबों को बंधुआ मजदूर बनाने की साजिश है। पार्टी ने साफ किया कि 28 जनवरी से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा।
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































