Breaking News

भदोही पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, विकास कार्यों की समीक्षा; अखिलेश यादव के SIR बयान पर साधा निशाना

Bolta Sach News
|
Energy Minister AK Sharma reached Bhadohi
बोलता सच,भदोही : उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भदोही पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर दिए गए बयान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव का बस चले, तो देश के मूल नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटवा दिए जाएं और घुसपैठियों को मतदाता बना दिया जाए।

एके शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। यदि वास्तविक नागरिकों को ही सूची से बाहर कर दिया जाएगा, तो लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को डर है कि अगर सही और शुद्ध मतदाता सूची तैयार हो गई, तो उनकी राजनीति को नुकसान पहुंचेगा, इसी कारण वे इस तरह के बयान दे रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र के हित में है और इसमें किसी भी वास्तविक नागरिक को डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग भारत के नागरिक हैं, उनके नाम मतदाता सूची में जरूर रहेंगे, लेकिन घुसपैठियों का मतदाता सूची में होना लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक फायदे के लिए ऐसे लोगों को मतदाता बनाना चाहता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की “वीवीवी राम जी” योजना के माध्यम से गांवों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं, रोजगार और जीवन स्तर में सुधार होगा।

ऊर्जा मंत्री ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपनी मतदाता सूची में नाम की जांच अवश्य करें। यदि किसी का नाम सूची में नहीं है या कोई त्रुटि है, तो समय रहते उसे ठीक कराएं। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक ही मजबूत लोकतंत्र की नींव होते हैं

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply