बोलता सच,नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लगातार बिगड़ते प्रदूषण को लेकर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनी हुई सरकार के लिए 9–10 महीनों के भीतर प्रदूषण की समस्या को पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है। साथ ही उन्होंने प्रदूषण के मौजूदा हालात के लिए पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री सिरसा ने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं। यह सच है कि प्रदूषण एक गंभीर समस्या है, लेकिन किसी भी सरकार के लिए इतने कम समय में इसे पूरी तरह नियंत्रित कर पाना संभव नहीं होता।” उन्होंने इसे पिछली सरकार से मिली “विरासत” बताया।
आप और कांग्रेस पर हमला
मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “प्रदूषण की यह बीमारी हमें पिछली आप सरकार से मिली है।” उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार पहले की तुलना में बेहतर काम कर रही है और रोजाना वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम लेते हुए सिरसा ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण 11 साल की आप सरकार और उससे पहले 15 साल की कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने सवाल किया कि पिछले साल जब प्रदूषण इस साल से ज्यादा था, तब राहुल और प्रियंका के मास्क कहां थे।
बच्चों की सेहत पर असर स्वीकार
पर्यावरण मंत्री ने माना कि दिल्ली की खराब हवा बच्चों और आम लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। हालांकि, उन्होंने दोहराया कि यह समस्या अचानक पैदा नहीं हुई, बल्कि वर्षों की लापरवाही का नतीजा है।
प्रदूषण कम करने के लिए उठाए जा रहे कदम
सिरसा ने बताया कि सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इनमें कचरे के बड़े ढेरों की ऊंचाई करीब 15 मीटर तक कम करना, 45 एकड़ जमीन की सफाई और उसका पुनर्चक्रण शामिल है। उन्होंने बताया कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने अब तक 2,000 से ज्यादा प्रदूषण निगरानी संयंत्र स्थापित किए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जैविक कचरे से खाद बनाने वाले संयंत्र भी प्रदूषण में योगदान करते हैं, इसलिए उत्सर्जन कम करने के लिए वहां हीटर और अन्य तकनीकी उपाय किए गए हैं। इसके अलावा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और पीयूसी नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।
13 प्रमुख प्रदूषण क्षेत्रों की पहचान
पर्यावरण मंत्री ने जानकारी दी कि सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण के 13 प्रमुख हॉटस्पॉट की पहचान की है और संबंधित एजेंसियों को इनसे निपटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि कोविड काल को छोड़कर, इस साल इन क्षेत्रों में AQI का स्तर पिछले एक दशक की तुलना में कम रहा है, जिसे सरकार एक बड़ी उपलब्धि मानती है।
इसको भी पढ़ें : देवरिया में आजाद अधिकार सेना का विरोध, अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी को बताया अवैध
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “दिल्ली में प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मांगी माफी, पिछली सरकारों को ठहराया जिम्मेदार”