बोलता सच : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तरकुलवा ब्लॉक के सोनहुला रामनगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय वन में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया। मंत्री ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। ये पर्यावरण को संतुलित रखते हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम से कम से कम एक पौधा जरूर लगाए।गौशालाओं में सागौन के पौधे लगाने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि इससे पशुओं को चारा मिलेगा।
साथ ही पर्यावरण भी मजबूत होगा। हीट वेव जैसी आपदाओं से बचने के लिए अधिक पौधरोपण आवश्यक है। कृषि मंत्री ने छोटी गंडक नदी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह नदी कई गांवों के लिए जीवनदायिनी है। नदी में कूड़ा-कचरा नहीं डालना चाहिए। इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने लोगों से नदियों की स्वच्छता के प्रति सजग रहने और इस संदेश को घर-गांव तक पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विजय गुप्ता, सविता गुप्ता, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य कुंदन जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, भाजपा तरकुलवा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, भाजपा नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा, भाजपा नेता डॉ. विनय राव, नवतप्पी इंटर कॉलेज के प्रबंधक विश्वेंदु प्रताप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री रविंद किशोर कौशल, भाजपा नेता राजू भारती, ग्राम प्रधान सोनहुला रामनगर ओंकार राव, धीरज मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी, ग्रामीणजन, विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े : स्कूलों के विलय का विरोध तेज, मंत्री को सौंपा ज्ञापन
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































