कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)। कसया थाना क्षेत्र के पतेया गांव में मंगलवार की रात एक ऐसा घटना क्रम घटित हुआ जिसने पूरे गांव को दहला दिया। महज आपसी विवाद में बेटे ने अपने ही पिता के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल पिता को गंभीर हालत में पहले कसया सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाने की बजाय गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिए। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को चिंताजनक बताया है।
विवाद के दौरान बिगड़ा मामला
जानकारी के अनुसार, पतेया गांव निवासी इमरान अंसारी और उनके पुत्र अरमान अंसारी के बीच मंगलवार रात करीब आठ बजे किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अरमान ने अचानक चाकू निकालकर पिता के पेट पर वार कर दिया। इससे इमरान गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल उन्हें कसया सीएचसी लेकर पहुंचे।
दोनों थे नशे में
गांव के लोगों ने बताया कि इमरान और उनका बेटा अरमान दोनों शराब के नशे में थे। नशे की हालत में अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। मंगलवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन इस बार मामला जानलेवा बन गया। अरमान ने आपा खोते हुए पिता पर हमला कर दिया।
डॉक्टरों ने बताई गंभीर स्थिति
कसया सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि इमरान के पेट में गहरे घाव हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। हालांकि परिजन उन्हें वहां ले जाने की बजाय गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने भी उनकी हालत को चिंताजनक बताया है।
आरोपी बेटा फरार
हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद आरोपी बेटा अरमान मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव में चर्चा का विषय
इस सनसनीखेज घटना के बाद से पूरा गांव दहशत में है। लोग इस घटना को परिवारिक विवाद का खौफनाक अंजाम बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिता-पुत्र में झगड़ा नया नहीं था, लेकिन किसी ने यह अनुमान नहीं लगाया था कि स्थिति इतनी गंभीर हो जाएगी कि बेटा अपने ही पिता की जान लेने पर उतारू हो जाएगा।
पुलिस की कार्रवाई
कसया थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
ये भी पढ़े : कुशीनगर: बंदर ने मां की गोद से 21 दिन की बच्ची को छीनकर किया हमला, बच्ची की हालत गंभीर
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “पतेया गांव में पिता-पुत्र के विवाद में चाकूबाजी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, बेटा फरार”