बोलता सच देवरिया ,बघौचघाट। क्षेत्र के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों का पिता गांव की ही एक 20 वर्षीय युवती को लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरोपी युवक की पत्नी ने भी पुलिस से गुहार लगाते हुए अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पत्नी का आरोप – पति के अवैध संबंध
आरोपी युवक की पत्नी ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसका पति पिछले कुछ समय से गांव की ही एक युवती के साथ नाजायज संबंध बना रहा था। विरोध करने पर कई बार विवाद भी हुआ। अब पति न केवल घर छोड़कर चला गया बल्कि युवती को भी अपने साथ भगा ले गया। महिला ने पुलिस से पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
युवती के परिजन भी परेशान
उधर, युवती के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी घर से अचानक गायब हो गई। आसपास खोजबीन करने पर पता चला कि वह गांव के ही विवाहित युवक के साथ चली गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। परिजनों ने बेटी की सकुशल बरामदगी और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले में थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही युवती और युवक का पता लगाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गांव में चर्चा का विषय
घटना की जानकारी फैलते ही पूरा गांव दंग रह गया। लोग दबी जुबान में घटना की चर्चा कर रहे हैं। तीन बच्चों के पिता का इस तरह युवती के साथ फरार हो जाना गांव में चर्चा का मुख्य मुद्दा बन गया है। वहीं, युवक के बच्चों और पत्नी की स्थिति को लेकर ग्रामीण सहानुभूति भी जता रहे हैं।
इस खबर को भी पढ़ें : 22 साल से सऊदी अरब में फंसे मोहम्मद आलीम, बिगड़ी सेहत पर बेटे ने लगाई वतन वापसी की गुहार
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “तीन बच्चों का पिता 20 वर्षीय युवती को लेकर फरार, पत्नी और लड़की के परिजनों ने थाने में दी तहरीर”