बोलता सच,गोरखपुर : गगहा थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़े नेता पर हुई सनसनीखेज फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घायल नेता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, भैंसहा बुजुर्ग निवासी सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे की है। लीलावती सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े राधामोहन सिंह (पुत्र पुनमुन सिंह), निवासी भैंसहा बुजुर्ग, आरएसएस कार्यकर्ता चंद्रमौल पांडेय के घर बैठक में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कैथवलिया गांव के बंधे पर स्थित हुकहा बाबा मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
पीड़ित के मुताबिक, बाइक पर सवार अनुज साहनी उर्फ गुल्ली और अभिषेक पासवान ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की। बचने की कोशिश में जैसे ही वह रुके, पहले से घात लगाए बैठे ओमनीष यादव और ऋषिकेश यादव ने भी गोलियां बरसाईं, जिसमें एक गोली राधामोहन सिंह की पीठ में जा लगी। घायल अवस्था में वह किसी तरह कैथवलिया गांव में संतोष यादव के घर पहुंचे और शोर मचाया। ग्रामीणों के जुटते ही हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। थानाध्यक्ष गगहा के अनुसार, मामले में साजिश की आशंका की भी जांच की जा रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इलाके में सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
इसको भी पढ़ें : चंद्रावल जल शोधन संयंत्र इसी साल होगा चालू, दिल्ली की 11% आबादी को मिलेगा राहत भरा पानी: सीएम रेखा गुप्ता
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “गगहा में भाजपा नेता पर फायरिंग: चार नामजद पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार, सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य हिरासत में”