बोलता सच : आज स्मार्टफोन टचस्क्रीन के बिना अधूरे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में सबसे पहला टचस्क्रीन फोन किस कंपनी ने लॉन्च किया था? कई लोग मानते हैं कि सैमसंग, ऐपल या गूगल ने शुरुआत की होगी, लेकिन सच्चाई यह है कि भारत का पहला टचस्क्रीन मोबाइल फोन नोकिया ने साल 2004 में लॉन्च किया था।
यह फोन था — Nokia 7710, जिसने भारतीय मोबाइल मार्केट में एक नई तकनीकी क्रांति की शुरुआत की।
नवंबर 2004 में लॉन्च हुआ था Nokia 7710
उस दौर में लगभग सभी मोबाइल कीपैड वाले हुआ करते थे। ऐसे समय में नोकिया ने नवंबर 2004 में एक पूरी तरह टच-आधारित स्मार्टफोन पेश किया, जो भारतीय बाजार में बिल्कुल नई तकनीक थी।
यह नोकिया का पहला टचस्क्रीन फोन ही नहीं, बल्कि Series 90 इंटरफेस और Symbian OS v7.0s पर चलने वाला एकमात्र नोकिया स्मार्टफोन भी था।
3.5-इंच डिस्प्ले और 640×320 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन
नोकिया 7710 में 3.5 इंच का रेसिस्टिव टचस्क्रीन पैनल दिया गया था। उस समय के हिसाब से यह एक बड़ी स्क्रीन मानी जाती थी।
-
रेज़ॉल्यूशन: 640×320 पिक्सल
-
वजन: 189 ग्राम
फोन में 90MB इंटरनल स्टोरेज था, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128MB तक बढ़ाया जा सकता था।
कैमरा, वीडियो रिकॉर्डिंग और म्यूजिक प्लेयर
नोकिया 7710 अपने समय से काफी आगे था। इसमें टचस्क्रीन कैमरा भी दिया गया था, जो कई वीडियो फॉर्मेट में रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता था।
फोन में इनबिल्ट म्यूजिक प्लेयर भी मौजूद था, जो इसे उस समय का एक एडवांस मल्टीमीडिया स्मार्टफोन बनाता है।
DVB-H ट्यूनर मॉड्यूल का विकल्प
नोकिया ने कुछ चुनिंदा इलाकों में 7710 के साथ DVB-H ट्यूनर मॉड्यूल भी ऑफर किया, जिसके जरिए मोबाइल पर लाइव टीवी देखने की सुविधा मिल सकती थी।
यह तकनीक बाद में नोकिया N92 में बड़े पैमाने पर उपलब्ध हुई।
पहला सैटेलाइट नेविगेशन सपोर्ट वाला टचफोन
Nokia 7710 की एक बड़ी खासियत थी कि यह भारत का पहला टचस्क्रीन फोन ही नहीं, बल्कि पहला सैटेलाइट नेविगेशन सपोर्ट करने वाला मोबाइल फोन भी था।
इसे सैटेलाइट रिसीवर के साथ कनेक्ट किया जा सकता था, जो उस समय एक यूनिक फीचर था।
पावर सेविंग मोड और लंबी बैटरी लाइफ
फोन में खास पावर सेविंग मोड दिया गया था, जिसमें स्क्रीन का केवल 640×64 पिक्सल हिस्सा एक्टिव रहता था। इससे बैटरी लाइफ काफी बढ़ जाती थी।
-
बैटरी क्षमता: 1300mAh
-
बैटरी बैकअप: 240–342 घंटे (स्टैंडबाय)
Nokia 5800 XpressMusic को भूल से पहला फोन माना गया
2008 में आए Nokia 5800 XpressMusic को कई रिपोर्ट्स भारत का पहला टचस्क्रीन फोन मानती हैं। लेकिन असलियत यह है कि नोकिया 7710 चार साल पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुका था।
क्या आम जनता के लिए उपलब्ध हुआ था Nokia 7710?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Nokia 7710 बाजार में सीमित संख्या में ही उपलब्ध था। कहा जाता है कि यह फोन मुख्य रूप से नोकिया के R&D ग्रुप के लिए बनाया गया था और इसे बड़े पैमाने पर बिक्री के लिए नहीं लाया गया।
भले ही आज का स्मार्टफोन मार्केट ऐपल, सैमसंग और एंड्रॉयड ब्रांड्स से भरा हुआ है, लेकिन भारत में टचस्क्रीन फोन की शुरुआत नोकिया 7710 ने ही की थी।
यह फोन आज भले कमज़ोर लगे, लेकिन इसने भविष्य के स्मार्टफोन टेक्नॉलजी की नींव रखी और मोबाइल इंडस्ट्री को एक नए दौर में पहुंचाया।
इसको भी पढ़ें : ‘कोई लीपापोती नहीं, कोई बहाना नहीं ‘… दिल्ली विस्फोट को लेकर SCO बैठक में गरजे एस जयशंकर, दिया कड़ा संदेश
➤ You May Also Like





















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































