बोलता सच,नई दिल्ली : कोहरे के मौसम में हवाई यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय बड़े स्तर पर तैयारी कर रहा है। मंत्रालय की योजना है कि फ्लाइट के कैंसल या लंबी देरी की सूचना यात्रियों तक 8 से 10 घंटे पहले ही एडवांस में पहुंचा दी जाए। इसके लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD), एयरलाइंस, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), डीजीसीए और अन्य संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर एक व्यापक योजना पर काम किया जा रहा है।
मंत्रालय सोशल मीडिया के जरिए यात्रियों तक रियल टाइम फ्लाइट स्टेटस पहुंचाने की भी व्यवस्था मजबूत कर रहा है। इसके तहत 10 से 12 सोशल मीडिया एक्सपर्ट को हायर करने की योजना है, ताकि यात्री विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समय रहते अपनी फ्लाइट की सही स्थिति जान सकें।
एयरलाइंस दे रही हैं एडवांस अपडेट
इंडिगो, एयर इंडिया समेत अन्य भारतीय एयरलाइंस ने इस बार कोहरे के सीजन में पहले की तुलना में यात्रियों को ज्यादा सटीक और एडवांस रियल टाइम जानकारी देना शुरू कर दिया है। इसका मकसद यह है कि अगर किसी यात्री की फ्लाइट अगले दिन कोहरे के दौरान है, तो उसे पहले ही पता चल सके कि फ्लाइट रद्द हुई है या दो-तीन घंटे अथवा उससे ज्यादा देर से चलेगी।
मंत्रालय सूत्रों के अनुसार, इस दिशा में काम की शुरुआत हो चुकी है। प्रयास है कि IMD से अगले दिन के मौसम को लेकर और अधिक सटीक पूर्वानुमान मिले, जिससे एयरलाइंस और यात्रियों—दोनों को असुविधा न हो।
यात्री कर सकेंगे विमान ट्रैक
सूत्रों ने यह भी बताया कि मंत्रालय ऐसी तकनीक पर काम करने पर विचार कर रहा है, जिससे यात्री अपनी फ्लाइट में इस्तेमाल होने वाले विमान को ट्रैक कर सकें। इससे यह पता चल सकेगा कि जिस विमान से उनकी उड़ान होनी है, वह संबंधित एयरपोर्ट पर पहुंचा है या नहीं। उदाहरण के तौर पर, यदि दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के लिए विमान मुंबई से आ रहा है, तो यात्री यह देख सकेंगे कि वह विमान कब टेकऑफ हुआ और कब दिल्ली पहुंचेगा।
एयरलाइंस को एक्सट्रा फ्यूल की सलाह
कोहरे को देखते हुए सभी एयरलाइंस को अपने विमानों में अतिरिक्त ईंधन लेकर उड़ान भरने की सलाह दी गई है। साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट समेत कोहरे से प्रभावित अन्य हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए बैठने की क्षमता और खाने-पीने की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि देरी या रद्दीकरण की स्थिति में यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो।
इसको भी पढ़ें : बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर प्रियंका गांधी ने जताई चिंता, भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “कोहरे में हवाई यात्रियों को राहत: फ्लाइट कैंसल/देरी की जानकारी 8–10 घंटे पहले देने की तैयारी”