बोलता सच,लखनऊ : लखनऊ में 7 मार्च से प्रस्तावित लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) की तैयारियां तेज हो गई हैं। लीग में भाग लेने वाली टीमों का गठन 19 फरवरी को आयोजित बैठक में किया जाएगा। इस संबंध में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) के तत्वावधान में सभी फ्रेंचाइजी टीमों की एक अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जा रही लीग प्रतियोगिताओं के लिए जारी नए दिशानिर्देशों की जानकारी दी गई। स्पष्ट किया गया कि लखनऊ प्रीमियर लीग का आयोजन भी इन्हीं गाइडलाइनों के अनुरूप किया जाएगा और इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।
बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि 19 फरवरी को होने वाली मीटिंग में टीमों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही 31 मई को हुए पिछले एलपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे 160 खिलाड़ियों की दोबारा नीलामी की जाएगी। इन खिलाड़ियों को नए सिरे से चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
सीएएल के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित बैठक में सभी फ्रेंचाइजी प्रतिनिधियों को यूपीसीए की गाइडलाइन से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को होने वाले ऑक्शन में 160 खिलाड़ियों के पूल से टीमों द्वारा चयन किया जाएगा, जिससे लीग को प्रतिस्पर्धात्मक और संतुलित स्वरूप मिल सके। एलपीएल के आयोजन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है, और आयोजक लीग को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित कर रहे हैं।
इसको भी पढ़ें : देवरिया की नेहा गुप्ता ने जीता प्रदेश में स्वर्ण, नगर पंचायत ने किया सम्मानित
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “लखनऊ प्रीमियर लीग के लिए 19 फरवरी को होगा टीम गठन, 160 खिलाड़ियों की दोबारा नीलामी”