Breaking News

23 साल से फरार पूर्व BMO दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, छिंदवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Bolta Sach News
|
Former BMO absconding for 23 years

बोलता सच,मध्यप्रदेश : मध्य प्रदेश पुलिस को 23 साल बाद एक बड़ी सफलता मिली है। दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2002 से फरार चल रहे पूर्व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. कुलवंत को छत्तीसगढ़ के भाटापारा से गिरफ्तार कर लिया गया है। छिंदवाड़ा पुलिस की विशेष टीम ने एक मोबाइल नंबर के सुराग और मुखबिर की पक्की सूचना पर यह कार्रवाई की।

2002 से फरार था आरोपी

डॉ. कुलवंत, जो भोपाल का निवासी है, साल 2002 में चौरई क्षेत्र में बीएमओ के पद पर पदस्थ था। इसी दौरान उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होते ही वह फरार हो गया और पिछले 23 वर्षों से लगातार स्थान बदलते हुए पुलिस की पकड़ से बचता रहा

मोबाइल नंबर बना गिरफ्तारी की कुंजी

छिंदवाड़ा पुलिस को हाल ही में आरोपी का एक मोबाइल नंबर मिला, जिससे उसकी लोकेशन का पता लगाया जा सका। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि वह छत्तीसगढ़ के भाटापारा में छिपकर रह रहा है। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और स्थानीय थाना पुलिस की मदद से दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

फरार आरोपियों पर कार्रवाई तेज

छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे ने बताया कि फरार वारंटियों और इनामी अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पिछले कुछ महीनों में एक दर्जन से अधिक इनामी और लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार किए जा चुके हैं
पूर्व BMO कुलवंत की गिरफ्तारी भी इसी अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।


इसको भी पढ़ें : टेक व स्टार्टअप्स की उड़ान: यूपी बना राष्ट्रीय डिजिटल डेस्टिनेशन

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply