बोलता सच देवरिया : देवरिया में समाजवादी पार्टी कार्यालय बांस देवरिया में पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव की अध्यक्षता और जिला महासचिव मंजूर हसन के संचालन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने अपने संबोधन में कहा कि फूलन देवी का जन्म एक साधारण मल्लाह परिवार में हुआ था। उन्हें जीवन में अपार संघर्ष और शोषण का सामना करना पड़ा। सामंतवादी ताकतों के अत्याचारों ने उन्हें बागी बनने पर मजबूर किया।
व्यास यादव ने बताया कि फूलन देवी ने आत्मसमर्पण कर जेल की सजा काटी। समाजवादी विचारधारा के प्रतीक नेताजी मुलायम सिंह यादव ने उनके खिलाफ मुकदमे वापस लेकर उन्हें संसद तक पहुंचाया। फूलन देवी की आवाज संसद में गूंजती रही। लेकिन यह आवाज कुछ सामंतवादी ताकतों को नागवार गुजरी। अंततः उनकी दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर हत्या कर दी गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी विचारधारा और फूलन देवी के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए हमें अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) परिवार को मजबूत करना होगा। इस दौरान कार्यक्रम में लक्ष्मण निषाद, परवेज आलम, गब्बू लाल विश्वकर्मा, हृदयनारायण जयसवाल, विजय प्रताप यादव, बेचुलाल चौधरी, नित्यानंद तिवारी, पंकज वर्मा, अशोक देव, रामाशीष निषाद, लल्लन गुप्ता, चंद्रभान यादव समेत कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े : कांवड़ियों से भरी पिकअप चाय की दुकान में घुसी, 15 घायल
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































