Breaking News

गोरखपुर में पुल के पास मिली अज्ञात महिला की नग्न लाश, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

Bolta Sach News
|
Found near the bridge in Gorakhpur
बोलता सच,गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बेयर घट्टा पुल के पास करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला की नग्न अवस्था में लाश पाई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह टहलने निकले लोगों ने पुल के पास महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव पर कोई कपड़ा नहीं था और सिर पर ईंटों से गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से महिला के सिर पर वार किए गए हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, महिला की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतका आसपास के गांवों की निवासी प्रतीत नहीं होती।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी राजकरण नायर और एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार पुलिस बल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड ने लगभग 200 मीटर तक ट्रैक किया, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
मौके पर शव को घसीटे जाने के निशान मिलने से पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया है।

इसको भी पढ़ें : शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, मंदिर में सेहरा बांधे इंतज़ार करता रहा दूल्हा

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “गोरखपुर में पुल के पास मिली अज्ञात महिला की नग्न लाश, सिर कुचलकर हत्या की आशंका”

Leave a Reply