बोलता सच : देवरिया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने रुद्रपुर तहसील के खोरमा स्थित श्री गणेश डेयरी फार्म पर छापेमारी की। सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार सहाय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में असुरक्षित और अधोमानक होने के संदेह में 60 किलोग्राम पनीर मौके पर नष्ट किया गया। टीम ने जांच के लिए पनीर के दो नमूने, स्किम्ड मिल्क पाउडर और रिफाइंड पामोलीन ऑयल के एक-एक नमूने एकत्र किए। ये नमूने राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपमिश्रण के संदेह में 371 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर (कीमत लगभग 1,48,400 रुपये) और 28 किलोग्राम रिफाइंड पामोलीन ऑयल (कीमत लगभग 5,230 रुपये) को सील कर खाद्य कारोबारी की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया। इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी, घनश्याम वर्मा और राजू पाल मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े : देवरिया में नकली ब्यूटी प्रोडक्ट्स की दुकान पर छापा
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































