बोलता सच : देवरिया जिले में एक युवती के साथ चाचा-भतीजे ने दुष्कर्म कर उसके जेवरात हड़प लिए। सुरौली थाना क्षेत्र की युवती ने एसपी से शिकायत की, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना 17 जून की है। पीड़िता के माता-पिता ने सोने-चांदी के आभूषण बीआरडी पीजी कॉलेज के पास एक दुकान में गिरवी रखे थे। पड़ोसी गांव के रहने वाले चाचा-भतीजे जेवरात छुड़ाने के बहाने युवती को देवरिया ले गए। दुकान से जेवर छुड़ाने के बाद दोनों उसे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ले गए। वहां दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने सोने-चांदी के आभूषण भी अपने पास रख लिए। पीड़िता ने 1 जुलाई को सुरौली थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 5 जुलाई को पीड़िता ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने सूरज और सोनू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल डीके सिंह ने पुष्टि की है कि युवती की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
इसे भी पढ़े : फांसी लगाकर युवक ने दी जान, परिवार में कोहराम
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































