बोलता सच,देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक युवती का मेकअप के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। यह घटना देवरिया-गोरखपुर मार्ग स्थित पुराने बस स्टेशन के पास स्थित एक मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी की बताई जा रही है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने स्टूडियो की प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शहर के एक वार्ड निवासी युवती की 23 अक्टूबर को सगाई थी। तैयारियों के सिलसिले में उसने पुराने बस स्टेशन के पास स्थित ए.जे. मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी में फेशियल और मेकअप के लिए बुकिंग कराई थी। उसने इसके लिए 2,000 रुपये अग्रिम और 2,500 रुपये ऑनलाइन भुगतान किया था। युवती का कहना है कि 19 अक्टूबर को स्टूडियो प्रबंधक अर्चना जायसवाल से बातचीत के दौरान उसने स्पष्ट किया था कि मेकअप के दौरान कोई फोटो या वीडियो नहीं ली जाएगी। इसके बावजूद, 23 अक्टूबर को जब वह सगाई से पहले मेकअप कराने पहुंची, तो स्टूडियो के कर्मचारियों ने उसका वीडियो और फोटो बनाना शुरू कर दिया।
युवती के अनुसार, उस समय वह मेकअप के बीच अस्त-व्यस्त स्थिति में थी, इसलिए उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि कर्मचारियों ने उसकी बात नहीं मानी और उल्टा उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे स्टूडियो से बाहर निकाल दिया। कुछ दिनों बाद युवती ने देखा कि उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। उस पर कई लोगों ने अशोभनीय टिप्पणियां की थीं। इस घटना से आहत होकर युवती के पिता ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्टूडियो प्रबंधक अर्चना जायसवाल और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, “पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
स्थानीय लोगों ने भी घटना को निजता का गंभीर उल्लंघन बताया है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निगरानी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस खबर को भी पढ़ें : देवरिया में पुलिस की सतर्कता से बची 14 वर्षीय किशोरी की जान, आत्महत्या की कोशिश से पहले बचाया गया
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “देवरिया में युवती का मेकअप के दौरान वीडियो बनाकर वायरल, स्टूडियो प्रबंधक सहित कई पर मुकदमा”