Breaking News

युवती की आत्महत्या के मामले में नामजद आरोपी दीपक तिवारी अब तक फरार, गिरफ्तारी के प्रयास जारी 

Bolta Sach News
|
girl's suicide
बोलता सच  : देवरिया जनपद के सलेमपुर क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में नामजद आरोपी दीपक तिवारी अब भी फरार है। गुरुवार को युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। परिजनों की शिकायत पर लार थाना क्षेत्र के दोगारी राजमल गांव निवासी दीपक तिवारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका की मां का आरोप है कि दीपक तिवारी ने उनकी बेटी की शादी तय होने के बाद उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर दी थीं। इस मानसिक दबाव और बदनामी के कारण युवती ने आत्महत्या कर ली। पीड़िता की मां ने यह भी बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को लंबे समय से प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की है। उसकी आखिरी मोबाइल लोकेशन सोनूघाट चौराहे पर ट्रेस की गई, जिसके बाद से उसका फोन बंद है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दीपक तिवारी के कई महिलाओं से अवैध संबंध रहे हैं। वहीं कुछ भाजपा नेताओं से उसके करीबी संपर्क की जानकारी भी सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उसे कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है, जिससे गिरफ्तारी में बाधा आ रही है।
पीड़ित परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार के समझौते से साफ इनकार कर दिया है। मामले की निगरानी कर रहे सलेमपुर क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ल ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply