बोलता सच गोरखपुर ,पिपराइच। पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ में नीट छात्र की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को कुशीनगर और गोरखपुर की पिपराइच पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रहीम, छोटू और राजू के रूप में हुई है।
पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे छोटू और राजू
जानकारी के अनुसार, इस मामले में आरोपी छोटू और राजू की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि मुख्य आरोपी रहीम भागने की फिराक में है। इस पर कुशीनगर और पिपराइच थाने की पुलिस ने इलाके में उसकी घेराबंदी कर दी।
फायरिंग के बाद रहीम घायल होकर पकड़ा गया
पुलिस को देखते ही रहीम ने घबराकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें रहीम के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने पास जाकर देखा तो आरोपी घायल हालत में पड़ा था। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि मंगलवार को ही एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया था, जिसका इलाज चल रहा है। बुधवार सुबह मुठभेड़ के दौरान रहीम को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नीट छात्र की हत्या से फैली सनसनी
गौरतलब है कि जंगल धूसड़ इलाके में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र की हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। लगातार दबिश और संयुक्त कार्रवाई के चलते बुधवार को पुलिस को सफलता मिल गई।
ये भी पढ़े : धर्मांतरण मामलों पर सख्त रुख: सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी का बयान
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































