बोलता सच उत्तर प्रदेश: कानपुर देहात में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक नेता ने अपनी पत्नी को 2 नौकरी दिला दी। प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका तो एक महिला महाविद्यालय में प्राचार्या। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। जांच-पड़ताल शुरू हुई और आखिरकार उरई के पूर्व विहिप जिलाध्यक्ष भास्कर अवस्थी को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है। सोमवार को कानपुर देहात के सीओ डेरापुर की टीम उन्हें उरई से पूछताछ के लिए लाई थी।
इस मामले की विवेचना सीओ डेरापुर राजीव सिरोही को सौंपी गई थी। सोमवार को सीओ की टीम भास्कर अवस्थी को पूछताछ के लिए लाई थी। देर रात तक अकबरपुर कोतवाली में पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी अरविंद मिश्र ने कहा कि दर्ज मुकदमे की विवेचना के आधार पर भास्कर को जेल भेजा गया है। वहीं सरला द्विवेदी कालेज के प्रबंधक अनिल शुक्ल ने बताया कि भास्कर अवस्थी कभी उनके कालेज में नियुक्त नहीं रहे। उनकी पत्नी ने काफी पहले साक्षात्कार दिया था। हालांकि उन्होंने कभी यहां सेवा नहीं दी। भास्कर अवस्थी को रंजिशन फंसाया गया है।
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































