Breaking News

गणतंत्र दिवस पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, ISS पर जाने वाले पहले भारतीय बने

Bolta Sach News
|
Group Captain on Republic Day
बोलता सच,नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च वीरता सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया। यह सम्मान राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय जोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने जून 2025 में आयोजित एक्सिओम मिशन-4 (Axiom-4) के तहत 18 दिनों की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की।
इस मिशन के साथ शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने। इससे पहले वर्ष 1984 में राकेश शर्मा ने सोवियत संघ के सोयूज मिशन के माध्यम से अंतरिक्ष यात्रा की थी। शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि न केवल भारतीय वायुसेना, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।
राष्ट्रपति द्वारा दिया गया अशोक चक्र उनके अदम्य साहस, समर्पण और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रतीक है। उनकी इस उपलब्धि से आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान, रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इसको भी पढ़ें : FBI ने बरामद किए 63 करोड़ से ज्यादा चोरी हुए पासवर्ड, साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ी चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “गणतंत्र दिवस पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, ISS पर जाने वाले पहले भारतीय बने”

Leave a Reply