बोलता सच : देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के देवबारी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार, 3 जुलाई 2025 की है। मृतका की पहचान संतोष यादव की पुत्री के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किशोरी ने दोपहर करीब 1 बजे घर के सभी काम निपटाने के बाद छत पर बने कमरे में फांसी लगा ली। परिवार को इस बात का कोई आभास नहीं था कि वह ऐसा कदम उठाएगी। सूचना मिलते ही बरहज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया सदर अस्पताल भेज दिया। शाम करीब 6 बजे तक शव को मर्चुरी में रखा गया।
थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, किशोरी का किसी से अवैध संबंध होने की बात सामने आई है, जिसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
इसे भी पढ़े : सावन को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने लिया जायजा
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































