Breaking News

आईपीएल 2026 में भी खेलते नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी, सीएसके के सीईओ ने की पुष्टि

Bolta Sach News
|
He will also be seen playing in IPL 2026.
बोलता सच : आईपीएल के आगामी सत्र से पहले एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया था। क्रिकेट प्रेमियों के मन में सवाल था—क्या इस बार धोनी संन्यास का ऐलान करेंगे? लेकिन अब उनके प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि धोनी आईपीएल 2026 में भी खेलते नजर आएंगे

विश्वनाथन ने कहा, “एमएस ने हमें बताया है कि वह अगले सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे।” इस बयान के साथ ही धोनी के संन्यास को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। पिछले सत्र (आईपीएल 2025) में धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरे थे। उस दौरान जब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ उपलब्ध नहीं थे, तो धोनी ने टीम की कमान संभाली थी।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक पांच बार आईपीएल खिताब जीता है — 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में। इसके अलावा, उनकी अगुआई में टीम ने 2010 और 2014 में चैम्पियंस लीग टी20 का खिताब भी अपने नाम किया था।

धोनी ने आईपीएल में अब तक 248 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 4865 रन बनाए हैं। साल 2016 से 2017 के बीच जब सीएसके पर बैन लगा था, तब उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेला था। धोनी के एक और सत्र खेलने की पुष्टि से सीएसके प्रशंसकों में खुशी की लहर है, और उम्मीद है कि ‘थलाइवा’ एक बार फिर अपनी टीम को चैंपियन बनाने के लिए मैदान में उतरेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply