Breaking News

फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे की जेल की बात पर विवाद, पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या

Bolta Sach News
|
Heartbreaking incident in Firozabad

बोलता सच,फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर सनसनी फैला दी। थाना नगला खंगर क्षेत्र के ग्राम नगला नंदे में 22 वर्षों से साथ रह रहे दंपती के बीच बेटे को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गुस्से में आए पति ने पत्नी का गला काटकर उसकी जान ले ली।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नगला नंदे निवासी आशुतोष का अपने 20 वर्षीय बेटे को लेकर पत्नी लता से विवाद हुआ था। बेटा चोरी के एक मामले में दिल्ली की जेल में बंद है। इसी बात को लेकर सोमवार सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। आरोप है कि आशुतोष ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

पुलिस बोली—हर पहलू से हो रही जांच

क्षेत्राधिकारी सिरसागंज अनिवेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है।

गांव में दहशत, सन्नाटा पसरा

हत्या के बाद गांव में दहशत और सन्नाटा छाया हुआ है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए साक्ष्यों के आधार पर मजबूत केस तैयार किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply