Breaking News

गोंडा में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या, मासूम बेटे के सामने दिया खौफनाक अंजाम

Bolta Sach News
|
Heartbreaking incident in Gonda

बोलता सच : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू और हथौड़ी से हत्या कर दी। आरोपी ने यह खौफनाक वारदात अपने पांच वर्षीय बेटे के सामने अंजाम दी और फिर बच्चे को लेकर मायके पहुंचकर दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया

हथौड़ी और चाकू से हमला

मामला कोल्हमपुर बाजार का है, जहां रहने वाली 26 वर्षीय आरती की शादी करीब आठ वर्ष पहले फल व्यवसायी मुनीराम गुप्ता से हुई थी। शनिवार सुबह मुनीराम अपने बेटे कान्हा को लेकर अपनी ससुराल मधवापुर रघुराजनगर (वजीरगंज) पहुंचा। वहां बेटे को घर के बाहर छोड़कर भाग गया। डरा-सहमा मासूम अंदर पहुंचा और अपने मामा विनय गुप्ता से कहा – “पापा ने चाकू से मां को मार डाला, हथौड़ी से भी मारा।” विनय गुप्ता तत्काल बहन के घर पहुंचे तो आरती का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला। उसका गला रेत दिया गया था और सिर पर कई चोटों के निशान थे।

आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विनय की तहरीर पर पुलिस ने मुनीराम गुप्ता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गला रेतकर हत्या कर दी। मौके से खून से सनी चाकू और हथौड़ी बरामद की गई है।

चार टीमें लगाई गईं आरोपी की तलाश में

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाने की चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर खून के नमूने, हथौड़ी और चाकू से फिंगरप्रिंट लिए हैं।

पहले भी हो चुका था विवाद

जांच में पता चला है कि आरती और मुनीराम के बीच विवाद पहले भी पुलिस चौकी तक पहुंच चुका था। तीन माह पहले शांतिभंग के आरोप में आरोपी का चालान हुआ था।
आरती की यह दूसरी शादी थी; पहली शादी मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी, जिससे बाद में उसका तलाक हो गया था। फिलहाल आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।


इस खबर को भी पढ़ें : देवरिया में ज्वेलरी विवाद पर हुआ एसिड अटैक: चार झुलसे, दुकानदार गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “गोंडा में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या, मासूम बेटे के सामने दिया खौफनाक अंजाम”

Leave a Reply