Breaking News

कुशीनगर में दिल दहला देने वाली वारदात: नशे में बेटे ने पत्नी और मां की बेरहमी से हत्या

Bolta Sach News
|
Heartbreaking incident in Kushinagar

बोलता सच,कुशीनगर : कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के परसा गांव में सोमवार को डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। नशे की हालत में एक बेटे ने पहले अपनी पत्नी और फिर बीच-बचाव के लिए आई अपनी ही मां की पत्थर और सीमेंट की जमावट से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय आरोपी नशे में धुत था। सुबह घर की छत पर अलाव जलाकर पति-पत्नी बैठे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया और पास में रखी सीमेंट की जमावट से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आरोपी की मां उसे बचाने के लिए छत पर पहुंची और बेटे को रोकने की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत आरोपी ने उसी पत्थर से मां पर भी हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से मां की भी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मां और बहू की एक साथ हत्या की इस वारदात से गांव में दहशत फैल गई। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कलह और नशे से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहराई से जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


इसको भी पढ़ें : बांदा में स्कूल में खेल के दौरान हादसा: छात्रा की आंख की रोशनी गई, प्रधानाध्यापक पर मुकदमा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply