बोलता सच ,देवरिया। देवरिया-कसया मार्ग पर शनिवार को लक्ष्मीपुर गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में डीसीएम चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के धर्मचौरा गांव निवासी संध्या देवी ने तहरीर देकर बताया कि 18 अक्तूबर को उनके पति राजू यादव (31) अपनी कंपनी में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी का भुगतान करने के बाद सहयोगी विनय कुमार सिंह के साथ बाइक से देवरिया घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे जब वे तरकुलवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
घटना में राजू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस खबर को भी पढ़ें : गोरखपुर से लौटते समय बोलेरो पेड़ से टकराई, दो की मौत, दो गंभीर घायल
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































