बोलता सच,मिर्जापुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सोमवार को उत्तर प्रदेश के विंध्याचल पहुंचे, जहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। धार्मिक कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “राहुलवादी जैसा कुछ नहीं होता” और राहुल गांधी को अपना इलाज कराना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर भी स्वयं को ‘राहुलवादी’ नहीं मानते।
महाराष्ट्र में इतिहास से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सरमा ने छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तुलना को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि दोनों ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की भूमिका और दृष्टिकोण अलग-अलग रहे हैं, इसलिए उन्हें समान नहीं ठहराया जा सकता।
असम की स्थिति पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनसांख्यिकीय परिस्थिति संवेदनशील है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में मुस्लिम आबादी का एक बड़ा हिस्सा बांग्लादेश से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े मामले में उन्होंने कहा कि संबंधित प्रमाण केंद्र सरकार को सौंप दिए गए हैं। एनआरसी के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विषय न्यायालय के विचाराधीन है।
दौरे के दौरान सरमा ने विंध्याचल क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि पिछली यात्रा की तुलना में यहां व्यापक बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने इसे राज्य सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों का परिणाम बताया।
इसको भी पढ़ें : पन्नू हत्या साजिश मामले में भारत का रुख दोहराया, निखिल गुप्ता से सरकारी संबंध से इनकार
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































