बोलता सच,नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की कथित भीड़ द्वारा बर्बरतापूर्ण हत्या को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को मानवता के खिलाफ अपराध बताते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति या पहचान के आधार पर हिंसा और हत्या को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
प्रियंका गांधी ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि बांग्लादेश में हिंदू, ईसाई और बौद्ध जैसे धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा बेहद चिंताजनक है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि वह इस गंभीर मुद्दे का संज्ञान ले और पड़ोसी देश की सरकार के समक्ष अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का सवाल मजबूती से उठाए।
‘मानवता के खिलाफ अपराध’
हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा बर्बरतापूर्ण हत्या का समाचार अत्यंत चिंताजनक है। धर्म, जाति या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हत्या किसी भी सूरत में मानवता के खिलाफ अपराध है।”
पीटकर हत्या, शव को जलाया गया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू समुदाय के 25 वर्षीय युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई की और बाद में उसके शव को आग के हवाले कर दिया। ‘बांग्ला ट्रिब्यून’ के अनुसार, दीपू चंद्र दास मैमनसिंह शहर में एक कारखाने में काम करते थे।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात कारखाने के बाहर भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप लगाते हुए पहले उन्हें पीटा और फिर एक पेड़ से लटका दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
अंतरिम सरकार ने की निंदा
इस घटना पर बांग्लादेश की यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सरकार ने एक बयान जारी कर हत्या की निंदा करते हुए कहा कि नए बांग्लादेश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। बयान में यह भी कहा गया कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इसको भी पढ़ें : अमेरिका ने सीरिया में ISIS के खिलाफ ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ शुरू किया, 70 ठिकानों पर हमला
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर प्रियंका गांधी ने जताई चिंता, भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील”