बोलता सच,कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी न सिर्फ अवैध रूप से हुक्का बार चलवा रहे थे, बल्कि उनसे वसूली भी कर रहे थे। मामले के सामने आने के बाद पुलिस आयुक्त ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इनमें दो दरोगा और दो सिपाही शामिल हैं।
यह कार्रवाई उस बैठक के बाद हुई, जो बीते शुक्रवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई थी। बैठक में सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए थे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों की समस्याएं पुलिस आयुक्त के सामने रखीं। पदाधिकारियों ने थानेदारों और पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार, फोन न उठाने, अपमानजनक भाषा के प्रयोग और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
बैठक में आरोप लगाया गया कि बर्रा थाने में तैनात एसआई अंकुर विहार और सिपाही अंकित कसाना क्षेत्र में हुक्का बार चलवा रहे हैं। वहीं, स्वरूप नगर थाने में तैनात दरोगा रविंद्र राणा और सिपाही सोनू कुमार पर वसूली करने का आरोप लगा। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने दोनों जोन के डीसीपी को तत्काल कार्रवाई और विभागीय जांच के निर्देश दिए।
इसके बाद डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने दरोगा रविंद्र राणा और सिपाही सोनू कुमार को हटाया, जबकि डीसीपी साउथ रवींद्रनाथ चौधरी ने दरोगा अंकुर विहार और सिपाही अंकित कसाना को थाने से हटा दिया।
बैठक में भाजपा पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि दामोदर नगर, बर्रा-8, गुजैनी, नौबस्ता और बसंत विहार क्षेत्रों में मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है। बर्रा क्षेत्र में एक महिला और एक तस्कर के जरिए नशे का कारोबार चलने की शिकायत भी की गई। इसके अलावा जूही इलाके में दुकानों के बाहर शराब पिलाए जाने का मुद्दा भी उठाया गया।
पुलिस आयुक्त ने सभी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है। मामले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और आगे की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।
इसको भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश: फर्जी कॉल सेंटर चला रहे छह आरोपी गिरफ्तार, 1400 विदेशी नागरिकों से ठगी
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “कानपुर में हुक्का बार और वसूली का खेल, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर”