Breaking News

बांदा में युवती ने पड़ोसी की हत्या की बात कबूली, पुलिस चौकी पहुंचकर किया सनसनीखेज खुलासा

Bolta Sach News
|
In Banda, a young woman killed her neighbor.
बोलता सच,बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती सीधे पुलिस चौकी पहुंची और यह कहकर सबको चौंका दिया कि वह एक व्यक्ति की हत्या कर आई है। युवती की बात सुनते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव का है। गांव निवासी बिट्टू उर्फ भारती (18) ने अपने पड़ोसी सुखराज प्रजापति (50) की हत्या करने की बात स्वीकार की है। युवती ने घटना के बाद खुद मुरवल पुलिस चौकी पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय युवती घर में अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी व्यक्ति ने जबरन घर में घुसकर उसके साथ अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की। युवती ने इसका विरोध किया और हालात बिगड़ने पर आत्मरक्षा में उसने यह कदम उठाया, जिससे आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं, युवती को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
उधर, मृतक की पत्नी संपत ने मामले में अलग आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवती ने उनके पति को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और फिर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मृतक के परिजनों के आरोपों की भी जांच कर रही है।
क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसको भी पढ़ें : देवरिया : यौन उत्पीड़न में जिसे जेल भिजवाया उसी से कर ली शादी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply