Breaking News

देवरिया में किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Bolta Sach News
|
In Deoria, a farmer
बोलता सच  :  देवरिया जनपद के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरैना गांव में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के किसान महेश्वर दुबे ने पशुशाला के पास स्थित टिन शेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महेश्वर दुबे, स्वर्गीय कैलाश दुबे के पुत्र थे और खेती-बारी व पशुपालन से अपने परिवार का गुजारा करते थे। उन्होंने घर के पश्चिम दिशा में स्थित टिन शेड में पाइप से रस्सी बांधकर यह कदम उठाया।
परिवार में चार भाइयों में वे तीसरे नंबर पर थे। उनके पीछे पत्नी के अलावा 5 वर्षीय पुत्र और 3 वर्षीय पुत्री का भरा-पूरा परिवार है। घटना की खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया, वहीं ग्रामीण शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े : एंटी करप्शन टीम ने देवरिया सदर तहसील में राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply